ग्राम पंचायतों में किया उत्कृष्ट काम तो मिलेगा सम्मान

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) जनपद की उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:55 PM (IST)
ग्राम पंचायतों में किया उत्कृष्ट काम तो मिलेगा सम्मान
ग्राम पंचायतों में किया उत्कृष्ट काम तो मिलेगा सम्मान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जनपद की उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों और क्षेत्र को पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायत पुरस्कार- 2022 के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देखमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार और मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार के वेब पोर्टल पर आनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि आनलाइन आवेदन के पश्चात जनपद स्तरीय परफारमेंस कमेटी द्वारा अभिलेखों का परीक्षण कर प्रदेश स्तरीय कमेटी को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का आनलाइन आवेदन कराने का निर्देश सहायक विकास अधिकारियों को दिया है।

chat bot
आपका साथी