सामाजिक बदलाव से राष्ट्र की राजनीति का क्षरण

देश की संस्कृति व सभ्यता महान रही है। लगातार होते सामाजिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:52 PM (IST)
सामाजिक बदलाव से राष्ट्र की राजनीति का क्षरण
सामाजिक बदलाव से राष्ट्र की राजनीति का क्षरण

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : देश की संस्कृति व सभ्यता महान रही है। लगातार होते सामाजिक बदलाव के चलते राष्ट्र की राजनीति का क्षरण हुआ है। अकोढ़ा गांव में अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को आयोजित जन जागरण यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह संजय ने पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर यात्रा का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं। इसके बाद निकली जागरण यात्रा में शामिल लोग रोही बाजार होते हुए पिलखुना कुटिया पर पहुंचे। जहां समापन किया गया। समापन मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि देश को आजादी में बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों की याद में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सह खंडवाह हितेश, स्वामी रामानंद, स्वामी ताड़केशरण महाराज सहित अखिलेश शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सोनू शुक्ला, रामसागर पाठक आदि यात्रा में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी