महापुरुषों व धार्मिक स्थानों से साधा विस चुनाव का समीकरण

विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान से मुख्यमंत्री योगी अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:20 PM (IST)
महापुरुषों व धार्मिक स्थानों से साधा विस चुनाव का समीकरण
महापुरुषों व धार्मिक स्थानों से साधा विस चुनाव का समीकरण

महेंद्र दुबे, ज्ञानपुर, भदोही

विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव 2022 का समीकरण साध गए। उन्होंने महापुरुषों और धार्मिक स्थलों के माध्यम से हिदू समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने की पूरी कोशिश की। निषादराज, संरविदास सरीखे महापुरुषों के नाम लेकर दलित और बिद समाज के लोगों को जहां रिझाया तो वहीं काशी, प्रयाग, अयोध्या के साथ ही मां विध्यवासिनी मंदिर का उल्लेख कर हर किसी के दिल में आस्था जगा गए। इसके साथ ही भदोही जिले के प्रमुख उद्योग कालीन को भी सहलाया। कहा कि अब भदोही से सीधे विदेशों में कालीन एक्सपोर्ट होने लगा है।

विधानसभा चुनाव 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरी बार जिले में आए थे। जनपद के लोगों को 373 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भी उपस्थित जन समूह से संकल्प करा गए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने वाले निषादाराज और संतरविदास के मंदिर का निर्माण भाजपा ने ही कराया है। इसके साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कराया जा रहा है तो काशी में बाबा विश्वनाथ और विध्यवासिनीधाम को विकसित किया जा रहा है। यह सब भाजपा शासन में ही संभव हो पाया है। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के लोगों को साधने की पूरी कोशिश की। वर्ष 2017 के पहले मां गंगा की स्थिति बहुत ही खराब थी। जलीय जीवों का भी रहना मुश्किल हो गया था। नमामि गंगा योजना के माध्यम से अब मां गंगा निर्मल और अविरल हो गई हैं। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार करने वाली एजेंसी पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला मुख्यालय के पास निर्माणाधीन 100 शैय्या के अस्पताल में भ्रष्टाचार करने वाली निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के कारण ही अभी तक यह परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डा. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी