स्नातक एमएलसी का चुनाव महत्वपूर्ण, करें मतदान

जासं भदोही रजपुरा स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भाजपा का स्नातक मत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:42 PM (IST)
स्नातक एमएलसी का चुनाव महत्वपूर्ण, करें मतदान
स्नातक एमएलसी का चुनाव महत्वपूर्ण, करें मतदान

जासं, भदोही : रजपुरा स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भाजपा का स्नातक मतदाता सम्मेलन आयोजित हुआ। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सबका मत महत्व रखता है। समय निकाल कर मतदान अवश्य करें। स्नातक एमएलसी संबंधित क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में समस्त स्नातकों को मतदान के लिए जागरूक करने की जरूरत है। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, हौसिला प्रसाद पाठक, पप्पू तिवारी, शैलेंद्र दुबे, प्रिस गुप्ता, शिवशंकर यादव व सत्यशील जायसवाल आदि थे। संचालन विनीत बरनवाल ने किया।

विपक्षी पार्टियां किसानों को कर रही गुमराह

जासं, भदोही : बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों के हित में नया कानून बनाया है लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। श्री सिंह शुक्रवार को इंदिरा मिल स्थित अपने स्वदेशी आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वार्ता के दौरान शैलेंद्र दुबे, प्रिस गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी