एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले उप निबंधक सहित आठ कर्मी

उप जिलाधिकारी औराई आशीष कुमार मिश्र ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप निबंधक सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:27 PM (IST)
एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले उप निबंधक सहित आठ कर्मी
एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले उप निबंधक सहित आठ कर्मी

जागरण संवाददाता, घोसिया (भदोही) : उप जिलाधिकारी औराई आशीष कुमार मिश्र ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप निबंधक सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। एसडीएम सुबह 10.10 बजे अचानक तहसील धमक पड़े। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप कुमार पांडेय, नीरज कुमार त्रिपाठी, रामसागर योगेश कुमार शुक्ल, उदयशंकर तिवारी, वीरेंद्र सिंह व शिव गणेश उपाध्याय अनुपस्थित रहे। इसके पश्चात उन्होंने निबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। उप निबंधक प्रभा मिश्र अनुपस्थित रहीं जबकि आपूर्ति निरीक्षक के दफ्तर में सभी कर्मी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी