महिलाओं को पिलाया नशीला चाय, लाखों का माल उड़ाया

नगर स्थित लान में शु्क्रवार की रात आई बरात में उचक्कों ने दुस्साहसिक तरीके से नशीला चाय पिलाकर लाखों का आभूषण उड़ा दिया। ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 03:39 PM (IST)
महिलाओं को पिलाया नशीला चाय, लाखों का माल उड़ाया
महिलाओं को पिलाया नशीला चाय, लाखों का माल उड़ाया

जागरण संवाददाता, गोपीगंज(भदोही): नगर स्थित लान में शु्क्रवार की रात आई बरात में उचक्कों ने दुस्साहसिक तरीके से नशीला चाय पिलाकर लाखों का आभूषण उड़ा दिया। विवाह की रस्म पूरा होने पर सुबह जब विदाई का समय आया तो कमरे में सो रही महिला और बच्चों को उठाने लिए परिवार के लोग गए। अंदर का ²श्य देख अवाक रह गए। अचेत पड़ी सात महिला और दो बच्चों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां काफी देर तक होश नहीं आया।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तिवारी र बैदा निवासी राजेंद्र मिश्र की भतीजी की शादी गोपीगंज नगर स्थित एक लान से हो रही थी। बरात दाउदपुर बदलापुर जौनपुर से आयी थी। जयमाल कार्यक्रम होने के बाद महिलाएं लान के अंदर बने कमरे में सोने चली गई जबकि आंगन में विवाह का रस्म चल रहा था। इसी बीच देर रात रात लान मे घुसे उचक्के कमरे में सो रही लड़की पक्ष की महिलाओं व बच्चों को नशीला चाय पिला कर अचेत कर दिया। इस बीच लाखों का आभूषण लेकर गायब हो गए। सुबह जब विदाई की तैयारी होने लगी तो स्वजन महिलाओं को उठाने के लिए कमरे में गए। महिलाओं को अचेत देख स्वजनों का होश उड़ गया। राजेंद्र मिश्र ने बताया कि मीरजापुर रोड स्थित लान में उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। सात महिलाओं और दो बच्चे अचेत हैं। दूसरे दिन तक महिलाओं को होश नहीं आया था। तीन महिलाओं का सोने का चेन उचक्के उड़ा दिए हैं। अचेत महिलाओं में कृष्णा देवी पत्नी श्री चंद्र मिश्रा, शिवराजी देवी पत्नी राम चंद्र मिश्रा, उपासना देवी पुत्री राजेंद्र कुमार, नीलम देवी पत्नी उमेश मिश्रा, सुषमा देवी पत्नी शिव श्याम दुबे निवासी नागमलपुर,सरिता देवी पत्नी आलोक कुमार, सरोजा देवी पुत्री राम चंद्र मिश्रा तथा आलोक के दस वर्षीय पुत्र ओम व एक अन्य पांच वर्षीय बालक शामिल है। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी