धान खरीद केंद्र पर धमके डीएम-एसपी

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह शुक्रवार को कालीन नगरी में भ्रमणशील रहे। इस दौरान हरियांव स्थित धान क्रय केंद्र व दरोपुर स्थित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पूछताछ के साथ साथ दिशा निर्देश दिए गए। दोपहर में जुमा की नमाज के दौरान दोनों अधिकारी अजीमुल्लाह चौराहे पर डटे रहे। जुमा की नमाज के बाद ही दोनों अधिकारियों ने मुख्यालय का रुख किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:33 PM (IST)
धान खरीद केंद्र पर धमके डीएम-एसपी
धान खरीद केंद्र पर धमके डीएम-एसपी

जासं, भदोही: जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह शुक्रवार को कालीन नगरी में भ्रमणशील रहे। इस दौरान हरियांव स्थित धान क्रय केंद्र और दरोपुर स्थित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पूछताछ के साथ-साथ दिशा निर्देश दिए गए। दोपहर में जुमा की नमाज के दौरान दोनों अधिकारी अजीमुल्लाह चौराहे पर डटे रहे। जुमा की नमाज के बाद ही दोनों अधिकारियों ने मुख्यालय का रुख किया।

भदोही आगमन के दौरान हरियावं स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान खरीददारी प्रगति पर संतोष जताते हुए केंद्र प्रभारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार खरीदारी करने पर बल दिया। कहा कि क्षेत्र के लेखपाल के माध्यम से किसानों से सम्पर्क करते रहें। अधिक से अधिक किसानों को सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिक्रय करने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले किसानों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इसके बाद अधिकारी द्वय दरोपुर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक से आवश्यक जानकारी ली। काउंसलर जिया किश्वर खान ने बताया कि यहां पाच ट्रेंड में बच्चों को प्रशिक्षित किया जाता है। स्विग मशीन आपरेटर, सिलाई, कस्टमर केयर इक्जक्यूटिव टेलीकॉम, स्टीट लाईट टेक्निशियन, स्टुअर्ड होटल मैनेजमेंट। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान अलग अलग ट्रेंड में दिए जा जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेते हुए प्रगति पर संतोष जताया। विशेषकर स्टुअर्ड होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहे प्रशिक्षुओं से आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद अधिकारी अजीमुल्लाह चौराहे पहुंचे। जहां पहले से ही काफी फोर्स लगी हुई थी। इस दौरान शहर के संभ्रांतजनों से मुलाकात कर शहर में अमन शांति का वातावरण कायम रखने पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी