जिला जज ने डीएम-एसपी संग देखी कारागार की व्यवस्था

जिला जज बिजेंद्र कुमार सैलत सहित जिलाधिकारी आर्यका अखौर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:54 PM (IST)
जिला जज ने डीएम-एसपी संग देखी कारागार की व्यवस्था
जिला जज ने डीएम-एसपी संग देखी कारागार की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जिला जज बिजेंद्र कुमार सैलत सहित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तो कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को जेल में मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराई जाए। हालांकि किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। निरीक्षण कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।

तीसरे पहर 3.10 बजे पहुंचे अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक अंदर रहकर जेल में बंदियों से मिलकर भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सारी जानकारी हासिल की। रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला- पुरुष बैरक, किशोर बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती न की जाय। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि दीवारों की रंगाई पोताई कराकर महापुरुषों, विद्वानों के अच्छे विचारों की वाल पेंटिग कराएं, जिससे बंदियों के मन में सकारात्मक विचारों का समावेश हो। महिला चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी