निष्ठा के साथ करें ग्राम विकास के दायित्व का निर्वह

औराई में विधायक दीनानाथ भाष्कर और विकास खंड सुरियाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:14 PM (IST)
निष्ठा के साथ करें ग्राम विकास के दायित्व का निर्वह
निष्ठा के साथ करें ग्राम विकास के दायित्व का निर्वह

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : औराई में विधायक दीनानाथ भाष्कर और विकास खंड सुरियावां में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने शनिवार को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार: अपने गांव का विकास ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी को अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। शनिवार को सुरियावां ब्लाक परिसर में आयोजित नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी ने यह बातें कहीं। अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख अनीता गौतम ने सभी प्रधान व सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही ब्लाक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक गनी बाबू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी भी गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बगैर किसी भेदभाव के पूरे गांव के विकास का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजनाथ, प्रमोद पांडेय, अभयराज सिंह, मनोज मौर्य, हर्षवर्धन, दरोगा दुबे, सौरभ मिश्रा, पप्पू दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं बीडीसी थे।

औराई ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर एवं ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। विधायक भाजपा सरकार की उप्लब्धियां गिनाई। ब्लाक सरकार की मंशा के अनुरूप ही लाभपरक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, नागेंद्र दुबे, आलोक मिश्रा, धीरज दुबे, धनंजय दुबे, रत्नेश तिवारी राजेंद्र दुबे आदि थे।

chat bot
आपका साथी