बेसहारा मवेशी बर्बाद कर रहे खेती, जिम्मेदार मौन

जागरण संवाददाता महराजगंज (भदोही) शासन ने फरमान जारी कर रखा है कि शहर से लेकर ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 04:14 PM (IST)
बेसहारा मवेशी बर्बाद कर रहे खेती, जिम्मेदार मौन
बेसहारा मवेशी बर्बाद कर रहे खेती, जिम्मेदार मौन

जागरण संवाददाता, महराजगंज (भदोही) : शासन ने फरमान जारी कर रखा है कि शहर से लेकर गांव में टहल रहे बेसहारा मवेशियों (गोवंश) को हरहाल में आश्रय स्थल पहुंचाया जाय। इससे जहां उन्हें स्थाई ठिकाने के साथ जरूरी चारा व सुरक्षा हासिल हो सके तो किसानों की फसल भी सुरक्षित रहे। बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित करने के लिए स्थायी और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण तो कराया गया लेकिन पहुंचाने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं की जा रही है। महाराजगंज बाजार व आस पास के बनौली, कंसापुर, हुसैनीपुर आदि गांव के किसानों की फसल के लिए बेसहारा मवेशी दुश्मन बने हैं। उन्हें निजात पाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। किसानों ने मवेशियों को आश्रय स्थल पहुंचाने की मांग उठाई है।

----------

किसानों का दर्द

- बेसहारा मवेशी गेहूं सहित चना, मटर आदि की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ आए दिन लोगों पर हमला भी कर दे रहे हैं। फसलों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। कोई कार्रवाई न होने से फसल बर्बाद होने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

चित्र 4- सूर्यमणि दुबे।

----------

- जिले में बेसहारा मवेशी आश्रय स्थल तो बनाए गए हैं। लेकिन वहां तक मवेशियों को पहुंचाने के जिम्मेदार उदासीन बने हैं। जिससे बोई गई फसल नष्ट हो रही है। अभियान चलाकर उन्हें आश्रय स्थल पहुंचाया जाना चाहिए।

चित्र 5- कैलाश नाथ बिद।

----------

- फसलों की सुरक्षा को लेकर अन्नदाता परेशान हैं तो अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं बरती जा रही है। जिससे किसानों की फसल नष्ट हो जा रही है। मवेशियों को आश्रय स्थल पहुंचाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

चित्र 6- अनिल मिश्र।

----------

- ऐसा कोई गांव नहीं है जहां की फसलें बेसहारा मवेशियों से सुरक्षित हों। आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। निजात दिलाने की जरूरत है। जब मवेशी गोशाला पहुंचेगे तभी फसल सुरक्षित होगी।

चित्र 7- प्रमोद मिश्र।

chat bot
आपका साथी