मकान से सटकर नाला निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

गोपीगंज नगर में पालिका की ओर से जल निकासी की सुविधा को लेकर नाला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:56 PM (IST)
मकान से सटकर नाला निर्माण के विरोध में प्रदर्शन
मकान से सटकर नाला निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर में पालिका की ओर से जल निकासी की सुविधा को लेकर नाला निर्माण किया जा रहा है। झिलिया पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने मकानों से सटकर नाला निर्माण के लिए खोदाई की जा रही है। इसको लेकर आस-पास के लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मकानों की सुरक्षा का ध्यान रखकर नाला का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

राजमार्ग के उत्तरी लेन पर नगर पालिका परिषद की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि राजमार्ग व मकानों के बीच में पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी मकानों को धराशायी होने का खतरा उत्पन्न किया जा रहा है। आक्रोशित रहवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खतरे को देख कई नागरिक अपने घरों को छोड़कर जीवन सुरक्षा के लिए किराए का मकान लेकर रहने लगे हैं। खतरे की संभावनाओं के बावजूद भी धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण कभी भी तेज बारिश के बाद मकान जमींदोज हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में जब्बार, अब्बास, नन्हकू, गफ्फार, सेवालाल, रामजी कौशल व बाबा जायसवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी