गैर प्रांत में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय ज्ञानपुर में हुई जिसमें गैर प्रांत में फंसे प्रवासियों को त्वरित गति से उनके घर पहुंचाए जाने की मांग की गई। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान घर वापसी करते समय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:32 PM (IST)
गैर प्रांत में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने की मांग
गैर प्रांत में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने की मांग

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय ज्ञानपुर में हुई, जिसमें गैर प्रांत में फंसे प्रवासियों को त्वरित गति से उनके घर पहुंचाए जाने की मांग की गई। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान घर वापसी करते समय घटना, दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओ ने कहा कि कांग्रेस की ओर से एक हजार बसें उपलब्ध कराई गई थी। जिसे प्रदेश सरकार ने चलने नहीं दिया। लोगों को मजबूर होकर पैदल व साइकिल से हजारों किमी की दूरी तय करनी पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग उठाई गई। बैठक में सिद्धार्थ मिश्र, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, गुलजारीलाल, राजेश पांडेय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, संजीव दुबे, जान मोहम्मद आदि थे।

chat bot
आपका साथी