साइबर क्राइम टीम ने जालसाजों से वापस कराए 1.18 लाख

जासं ज्ञानपुर (भदोही) बैंक कर्मी बनकर जालसाजों ने एक बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:47 PM (IST)
साइबर क्राइम टीम ने जालसाजों से वापस कराए 1.18 लाख
साइबर क्राइम टीम ने जालसाजों से वापस कराए 1.18 लाख

जासं, ज्ञानपुर (भदोही): बैंक कर्मी बनकर जालसाजों ने एक बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने जालसाजों से धनराशि वापस कराई।

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सौरभ उपाध्याय के मोबाइल फोन पर बैंक कर्मी बनकर एक जालसाज ने काल किया। जालसाजों ने नेट बैंकिग को लाग इन करने को कहा और ओटीपी मांगा। जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित ने ओटीपी भी बता दिया। इस दौरान जालसाजों ने बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दिया। इसकी शिकायत एसपी डा. अनिल कुमार से की। उनके निर्देश पर सक्रिय हुई टीम जालसाजों से पूरी धनराशि वापस कराई। टीम में प्रभारी साइबर क्राइम सेल आशीष सिंह, अरविद यादव, राधेश्याम कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी आदि थे।

chat bot
आपका साथी