बाढ़ से बर्बाद हुई फसल, क्षतिपूर्ति के इंतजार में अन्नदाता

जागरण संवाददाता महराजगंज (भदोही) गंगा में बाढ़ के पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 04:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 04:30 PM (IST)
बाढ़ से बर्बाद हुई फसल, क्षतिपूर्ति के इंतजार में अन्नदाता
बाढ़ से बर्बाद हुई फसल, क्षतिपूर्ति के इंतजार में अन्नदाता

जागरण संवाददाता, महराजगंज (भदोही) : गंगा में बाढ़ के पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसान परिवारों के वर्ष भर भोजन का सहारा समाप्त हो चुका है लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग उठाई है।

औराई ब्लाक के महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत द्वारिकापुर, कोलाहलपुर, इटवां व इटवा उपरवार आदि गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। पिछले दिनों बढ़े गंगा के जलस्तर से किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो उठी। बोई गई फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। मुआवजा को कौन कहे अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे तक नहीं कराया जा सका है। न ही लेखपाल की ओर से कोई रिपोर्टिंग की जा रही है। इसके चलते किसान परेशान हैं। अन्नदाताओं का कहना है कि महंगी जोताई, खाद-बीज लगाकर बोआई करने के बाद बोई गई बाजरा, मक्का, ऊर्द, तिल, अरहर आदि की खेती पूरी तरह से नष्ट हो गई है। क्षेत्र निवासी आशाराम दुबे, रविकांत दुबे, रमेश दुबे, सियाराम यादव, सभाजीत मिश्रा, शारदा प्रसाद मिश्र, इंद्रजीत, कृपाशंकर बालनाथ मिश्र आदि किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी