बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा ने मांगा चंदा

केरला के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) द्वारा बुधवार को चंदा इकत्रित किया गया। संगठन के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस दौरान लगभग ढाई हजार रुपये जमा किए गए। पार्टी के जिला सचिव रामजीत यादव ने बताया कि गुरुवार को चंदा जमा किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:05 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा ने मांगा चंदा
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा ने मांगा चंदा

जासं, भदोही: केरला के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) द्वारा बुधवार को चंदा इकत्रित किया गया। संगठन के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस दौरान लगभग ढाई हजार रुपये जमा किए गए। पार्टी के जिला सचिव रामजीत यादव ने बताया कि गुरुवार को चंदा जमा किया जाएगा।

गत दिनों केरल में आई बाढ़ त्रासदी से पूरा देश हिल गया है। इस बीच लोग अपने अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितो की मदद मे जुटे हैं। इस क्रम में भाकपा (माले) के राज्यस्तरीय आह्वान पर स्थानीय टीम ने स्टेशन रोड से लेकर अजीमुल्लाह चौराहे तक लोगों से चंदा मांगा। पार्टी के जिला सचिव रामजीत यादव के नेतृत्व में लोगों ने पटरी दुकानदारों के साथ स्थाई दुकानदारों से डी मदद की गुहार लगाई। इस दौरान लगभग ढाई हजार रुपये इकट्ठा किए गए। श्री यादव ने बताया कि गुरुवार को भी चंदा वसूल किया जाएगा। बताया कि इकट्ठा धन पार्टी द्वारा बनाए गए राहत कोष में जमा किया जाएगा जो पार्टी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भेजा जाना है। चंदा मांगने वालों में बनारसी सोनकर, कबूतरा देवी, मैनेजर गौतम, जगन्नाथ गौतम, नंदलाल गौतम आदि थे।

chat bot
आपका साथी