लाभकारी औषधीय गुणों से भरपूर बेल का सेवन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) गर्मी का मौसम चल रहा है। इस बार कोरोना वायरस संक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:32 PM (IST)
लाभकारी औषधीय गुणों 
से भरपूर बेल का सेवन
लाभकारी औषधीय गुणों से भरपूर बेल का सेवन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : गर्मी का मौसम चल रहा है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे समय में औषधीय गुणों से भरपूर बेल का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होगा। इसके बेल को खा सकते हैं तो शरबत के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डा. रेखा सिंह ने बताया कि बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बेल रस के फायदे के बारे में बताया कि रस में कुछ बूंद घी मिलाकर पीने से यह जहां दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक होता है तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। एक निश्चित मात्रा में प्रति दिन सेवन करने से पेट में गैस अपच की समस्या से आराम मिलता है। आयुर्वेद में बेल के रस को दस्त और डायरिया में भी फायदेमंद माना गया है। कोलेस्ट्राल को भी नियंत्रित रखने में मददगार होता है। मौजूदा समय में कोरोना महामारी के दौर में इसका प्रयोग बहुत ही लाभकारी है।

chat bot
आपका साथी