मनमानी बिल आने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

जासं ऊंज (भदोही) क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी से जुड़े उपभोकताओं में मनमानी बिल आने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:19 PM (IST)
मनमानी बिल आने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश
मनमानी बिल आने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश

जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी से जुड़े उपभोकताओं में मनमानी बिल आने से आक्रोश है। कोइरौना बाजार के उपभोक्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर किया। आरोप लगाया कि सौभाग्य योजना के तहत कागजों में कनेक्शन तो दे दिया गया था लेकिन अभी तक विभाग की ओर से तार नहीं मिल पाया है।

यहां तक कि विद्युत कर्मियों द्वारा पोल से कनेक्शन भी नहीं किया गया। इसके बाद भी मनमानी तरीके से बिल भेज दिया जा रहा है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों में जीत नारायण यादव, बबन मिश्रा, ओम प्रकाश सेठ, विवेक पांडेय, राधेश्याम आदि थे।

chat bot
आपका साथी