किसान रैली के लिए भदोही से रवाना हुए कांग्रेसी

जासं भदोही वाराणसी के जगतपुर में रविवार को आयोजित कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में भदोही से ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:37 PM (IST)
किसान रैली  के लिए भदोही से रवाना हुए कांग्रेसी
किसान रैली के लिए भदोही से रवाना हुए कांग्रेसी

जासं, भदोही : वाराणसी के जगतपुर में रविवार को आयोजित कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में भदोही से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में पकरी तिराहे से 70 लोगों का काफिला रवाना हुआ जबकि अन्य स्थानों से भी कांग्रेसियों का जत्था वाराणसी पहुंचा। कुछ लोग निजी संसाधनों से रैली में भागीदारी के लिए निकले थे। रवानगी से पहले कांग्रेसियों ने जगह जगह जमा होकर नारेबाजी की। पकरी तिराहे पर जुटे कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी की घटना में सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कृत संकल्पित है। नगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार भारती ने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। कहा कि लखीमपुर की घटना के बाद सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता तैयार है। इस मौके पर नंदलाल गौतम, अच्छेलाल गौतम, सरफराज अंसारी, अतहर अंसारी, मोहर्रम अली, शोएब अख्तर, दिनेश गौतम आदि थे।

chat bot
आपका साथी