कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामी दिल्ली की राह

आर्थिक मंदी बढ़ती बेरोजगारी महंगाई किसानों की दुर्दशा व नागरिक संशोधन विधयक जैसे काले कानून के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में प्रतिभाग के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। ज्ञानपुर सुरियावां व अन्य स्थानों से रवानगी करने वाले कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 12:53 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामी दिल्ली की राह
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामी दिल्ली की राह

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की दुर्दशा व नागरिक संशोधन विधयक जैसे काले कानून के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में प्रतिभाग के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। ज्ञानपुर, सुरियावां व अन्य स्थानों से रवानगी करने वाले कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

ज्ञानपुर से जगदीश प्रसाद पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली प्रस्तावित है जिसकी सफलता ही पार्टी की दशा व दिशा तय करेगी। इस मौके पर राजेश पांडेय, गुलजारी लाल, सिद्धार्थ मिश्र, जफर खां, कमर मलिक, आशुतोष पांडेय, दीपक पांडेय, हीरामणि चौबे आदि थे। इसी तरह सुरियावां रेलवे स्टेशन से रवाना होने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, राकेश मौर्या, नाजिम अली, दीनानाथ दुबे, उपेंद्र कुमार भारती, त्रिलोकी बिद, रमाशंकर बिद, विश्वनाथ मौर्य, जीशान अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी