जिले में पहली बार संगठित दिखी कांग्रेस, ताल ठोंकने को तैयार

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) जिले में दशकों से कई गुटों में बंटी कांग्रेस गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM (IST)
जिले में पहली बार संगठित दिखी कांग्रेस, ताल ठोंकने को तैयार
जिले में पहली बार संगठित दिखी कांग्रेस, ताल ठोंकने को तैयार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): जिले में दशकों से कई गुटों में बंटी कांग्रेस गुरुवार को पहली बार संगठित दिखी। गिरधरपुर स्थित जिला कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक में विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी की गई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन के समर्थन में सभी कार्यकर्ता एकजुट दिखे। अभी तक जो चेहरे नहीं दिख रहे थे वह भी सक्रिय होते दिखे।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी राजेश राकेश ने कहा कि प्रदेश की जनता तमाम समस्याओं से जूझ रही है। थानों से लेकर तहसील और कलेक्ट्रेट तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जिस उम्मीद व आशा के साथ शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिले की बागडोर सौंपी है, उसे बगैर कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा नहीं किया जा सकता है। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष महमूद खान और संचालन आशुतोष पांडेय ने की। इस मौके पर डा. धीरेंद्र पांडेय, उमापति मिश्रा, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, वसीम अंसारी, करमचंद बिद, सुरेश चंद्र मिश्रा, दीनानाथ दुबे,जगदीश पासी, राजेश दुबे, राकेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी