कांग्रेस ने उठाई आवाज, न्यायाधीश से कराएं जांच

--- प्रदर्शन - श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि खरीद में की गई मनमानी का मामला - डीएम को सौं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:33 PM (IST)
कांग्रेस ने उठाई आवाज, न्यायाधीश से कराएं जांच
कांग्रेस ने उठाई आवाज, न्यायाधीश से कराएं जांच

--- प्रदर्शन

- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि खरीद में की गई मनमानी का मामला

- डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक, कार्रवाई कराने की मांग

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नागरिकों की ओर से उपलब्ध कराए गए चंदे की धनराशि से भूमि खरीद में की गई मनमानी की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की आवाज उठाई गई।

शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर असंतोष जताया। कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न सामाजिक वर्ग, संगठनों की ओर से दिए गए चंदे का व्यक्तिगत लाभ में प्रयोग करने के आरोप लग रहे हैं। दो करोड़ की भूमि को 18 करोड़ में मनमानी ढंग से खरीदने की बात सामने आ रही है। जबकि मंदिर निर्माण का मामला जनमानस की आस्था से जुड़ा है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। अंत में विभिन्न बिदुओं पर जांच के लिए तैयार आठ सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में सुरेशचंद मिश्र, राजेश दुबे, कर्मचंद बिद, इरफान अहमद, मुशीर इकबाल, स्वालेह अंसारी, उपेंद्र कुमार, श्याम कुरील, हरिश्चंद मिश्र सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी