बाढ़ क्षेत्र का कांग्रेसियों ने लिया जायजा

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस नेता राजेश दुबे के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कोनिया के डीघ इटहरा छेछुआ आदि गांवों की हकीकत देखी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:27 AM (IST)
बाढ़ क्षेत्र का कांग्रेसियों ने लिया जायजा
बाढ़ क्षेत्र का कांग्रेसियों ने लिया जायजा

जासं, सीतामढ़ी(भदोही): कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस नेता राजेश दुबे के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कोनिया के डीघ, इटहरा, छेछुआ आदि गांवों की हकीकत देखी। कहा कि हर साल साल किसानों की भूमि गंगा में समा जा रही है। कहा कि प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। कहीं पर भी बाढ़ चौकी सक्रिय नहीं है। किसानों की फसलें प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन किसानों की मुआवजा को लेकर गंभीर नहीं है। चेताया कि यदि किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस मौके पर राहुल दुबे, माबूद खां, संतोष सिंह बघेल, इरफान परवेज, पवन पंडित आदि थे।

chat bot
आपका साथी