कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ महारैली के सफलता के लिए सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी बाजीराव खरे ने मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओ संग बैठककर रणनीति बनाई। महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि जनता को सरकार की हकीकत से रूबरू कराना ही ररैली का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि आज पूरा देश आर्थिक मंदी बदहाली बेरोजगारी बढ़ते अपराध महिलाओं पर अत्याचार से त्रस्त है। जनता भाजपा सरकार का गरीब विरोधी चेहरा पहचान चुकी है। बताया कि महारैली में देश भर से लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:03 AM (IST)
कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति
कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

जासं, भदोही : कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ महारैली के सफलता के लिए सोमवार को राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी बाजीराव खरे ने मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनाई। पूर्व सांसद राकेश सचान ने जिलाध्यक्ष देवनरायण यादव को जिले से 300 लोगों को दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य दिया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंडित दीनानाथ दुबे, काशीनाथ गौतम, राकेश मौर्य, सुरेश मिश्रा व नाजिम अली आदि मौजूद रहे। संचालन वसीम अंसारी ने किया।

chat bot
आपका साथी