उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने रखा उपवास

उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के परिवार और वकील पर जानलेवा हमला की घटना को लेकर लखनऊ से उठी सियासत की आग जिले भी पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 07:05 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 07:05 PM (IST)
उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने रखा उपवास
उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने रखा उपवास

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के परिवार और वकील पर जानलेवा हमले की घटना को लेकर लखनऊ से उठी सियासत की आग जिले भी पहुंच गई है। जिला कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने दुष्कर्म किया है। जेल में रहते हुए भी पीड़िता के परिवार पर हमला कर रहा है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज छलावा है। जिला उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि पीड़िता के परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद मिश्रा ने कहा कि साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक दुर्घटना कराया गया। जब तक दुष्कर्म के आरोपित को फांसी नहीं दी जाती है तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। उपवास पर वसीम अंसारी, पंडित दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश दुबे, संजीव दुबे, मांबूद खांन, जगदीश पासी, गुलजारी उपाध्याय, संतोष सिंह बघेल आदि थे।

-

सपाजनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

उन्नाव रेप कांड के आरोपित दिलीप सिंह सेंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हास्टल चौराहे पर प्रदेश शासन का पुतला फूंका। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्नाव रेप कांड की पीड़िता तथा उसके वकील और रिश्तेदारों की रायबरेली जाते समय रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इसमें पीड़िता के दोनों रिश्तेदारों की मौत हो गई जबकि पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि यह घटना आरोपित के इशारे पर करवाई गई है। मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कार्रवाई की मांग की। पुतला फूंकने में रमेश यादव, राजेंद्र एस बिन्द, बाबा बिन्द, नरेंद्र यादव, विश्व प्रकाश, बाबा बिद आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी