मनमानी शुल्क वसूली की उठी शिकायत

क्षेत्र के लक्ष्मण प्रसाद इंटर कालेज वीरभद्रपुर करियांव में मन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:44 PM (IST)
मनमानी शुल्क वसूली की उठी शिकायत
मनमानी शुल्क वसूली की उठी शिकायत

जागरण संवाददाता, मोढ़ (भदोही) : क्षेत्र के लक्ष्मण प्रसाद इंटर कालेज वीरभद्रपुर करियांव में मनमानी शुल्क वसूली व बच्चों का प्रवेश न लिए जाने की शिकायत उठाई गई है। क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी जेशकुमार गौतम ने जिलाधिकारी, डीआईओएस सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपकर आरोप लगाया है कि विद्यालय में कक्षा छह से लेकर 12 तक में मनमानी शुल्क वसूली की जा रही है। साथ ही शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर विरोध भी जताया।

कहा कि मनमानी शुल्क न जमा करने पर प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। इतना ही नहीं बैग आदि के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वैसे इस संबंध में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह का कहना रहा कि कक्षा 10 तक विद्यालय एडेड है। शासन स्तर से जो भी शुल्क तय है वहीं लिया जाता है। जबकि इंटरमीडिएट को वित्तविहीन मान्यता हासिल है। आरोप लगाने वाले केवल विद्यालय की व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। साथ ही अनावश्यक दबाव कायम करने के लिए छात्र-छात्राओं को भड़काकर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। उधर इस संबंध में डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि मनमानी शुल्क वसूली की शिकायत आई थी। राजकीय हाईस्कूल महुआपुर के प्रधानाचार्य कैलाशनाथ को जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी