सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों पर कसा शिकंजा

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर को देख अफसरों की धड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:01 PM (IST)
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों पर कसा शिकंजा
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों पर कसा शिकंजा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर को देख अफसरों की धड़कन बढ़ गई थी। गुरुवार की रात निर्धारित समय के पहलीे ही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी कक्ष में डटे रहे। करीब सात बजे से मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संवाद शुरू किया। भदोही में जिलाधिकारी सहित उनकी पूरी टीम मुस्तैद मिली। जनपद की स्थिति ठीक मिलने पर संतोष जताया। साथ ही इससे भी और बेहतर करने का निर्देश दिया।

वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम इसकी खुद निगरानी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रवासियों को जिले में आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जाए। इसके लिए जिले में क्वारइंटाइन केंद्र बना लिया जाए। इसके साथ ही जिले में आने वाले पाजिटिव और निगेटिव केस की समीक्षा की। निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। पाजिटिव मिल रहे मरीजों की लगातार निगरानी की जाए। संक्रमितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने कागजी तैयारी भी इस तरह से की थी कि यदि नंबर आया भी तो जवाब संतोषजनक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाओं की कमी नहीं आना चाहिए। इसके लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान दायित्व बोध कराते हुए चेताया भी कि कहीं से भी शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की। जिले की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक रही।

chat bot
आपका साथी