श्रमदान कर की गंगा घाट की सफाई

स्वछता अभियान में की गंगा घाट की सफाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 04:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 04:16 PM (IST)
श्रमदान कर की गंगा घाट की सफाई
श्रमदान कर की गंगा घाट की सफाई

गोपीगंज (भदोही) : क्षेत्र के बिहरोजपुर में युवाओं ने श्रमदान कर गंगा घाट की साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को सुबह गंगा घाट पर जुटे युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। करीब चार घंटे के अथक परिश्रम कर सफाई की। इस दौरान युवाओं ने कहा कि समाज में बदलाव लाने व स्वच्छता मिशन को लेकर केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। सफाई अभियान में अश्वनी तिवारी, अफसर, शुभम तिवारी, अमित, विधान मिश्र, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, सर्वेश यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी