48 घंटे से शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त

चक्रवाती तूफान के चलते कालीन नगरी की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 05:40 PM (IST)
48 घंटे से शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त
48 घंटे से शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त

जासं, भदोही : चक्रवाती तूफान के चलते कालीन नगरी की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है। बुधवार की रात तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने से जहां रात भर आपूर्ति गुल रही वहीं दिन में फत्तूपुर पारेषण केंद्र का केबल ब‌र्स्ट होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य भी प्रभावित रहा। जैसे-तैसे गुरुवार की शाम तक केबिल जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। देखा जाए तो शहर में 48 घंटे में महज 15 घंटे ही आपूर्ति हो सकी। ग्रामीण अंचलों की हालत इससे भी खराब रही। जगह- जगह पेड़ गिरने के कारण तार टूटने से उत्पन्न हुई समस्या के चलते उपखंड क्षेत्र के 25 गांवों में 12 से 20 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

तेज हवाओं के बीच फत्तूपुर से इंदिरा मिल तक कई स्थानों पर विद्युत तार टूट गए थे। इसी तरह इंदिरा मिल फीडर में तार टूटने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। छोटे-मोटे फाल्ट तो दोपहर तक दुरुस्त कर लिए गए थे लेकिन पारेषण केंद्र का ब‌र्स्ट केबिल बदलने में शाम हो गई। इसके कारण टाउन फीडर दिन भर ठप रहा। अवर अभियंता प्रमोद चौहान की देखरेख में केबिल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई लेकिन कटौती का सिलसिला रात भर जारी रहा।

chat bot
आपका साथी