153 वाहनों का चालान, 5700 जुर्माना वसूल

जासं भदोही ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान सीट ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:51 PM (IST)
153 वाहनों का चालान, 5700 जुर्माना वसूल
153 वाहनों का चालान, 5700 जुर्माना वसूल

जासं, भदोही : ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट के अभाव में कुल 153 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के 57 लोगों से जुर्माना वसूला गया। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में टीम ने शहर के लिप्पन मोड़, विवेकानंद चौराहा, इंदिरा मिल चौराहा, रजपुरा चौराहा, नेशनल तिराहा पर एक एक घंटे का अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। मास्क व हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवार पुलिस के निशाने पर रहे। इस बीच चार पहिया वाहन सवारों को भी यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। सीट बेल्ट न लगाने पर चालकों को फटकार लगाते हुए वाहनों का चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी