प्रधानमंत्री के दीर्घजीवन की कामना, भाजपाजनों ने बांटी मिटाई

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) जोरई स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:15 PM (IST)
प्रधानमंत्री के दीर्घजीवन की कामना, भाजपाजनों ने बांटी मिटाई
प्रधानमंत्री के दीर्घजीवन की कामना, भाजपाजनों ने बांटी मिटाई

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): जोरई स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने दीर्घजीवी होने की कामना की। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद रमेश बिद ने लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी के साथ ही साथ समूचा देश उच्च शिखर पर पहुंचा है। पूरे विश्व में मोदी को आदर्श माना जाता है। जनपद प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने माल्यार्पण कर दीर्घजीवी होने की कामना की। इस मौके पर सत्यशील गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, सुनील मिश्रा, प्रभाशंकर तिवारी, सुरेंद्र कुमार दुबे, लक्ष्मीशंकर मिश्र, कपिल मिश्रा, पंकज बिद आदि थे। प्रधानमंत्री का जन्म दिवस पर किसान जवान सम्मान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. जनार्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को जो सम्मान मिला वह किसी भी सरकार में नहीं मिला। उनके नेतृत्व में किसानों की आय दो गुनी हुई है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दुबे,ओमप्रकाश तिवारी टंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय,डा. राकेश दुबे, विद्यासागर दीक्षित, गोवर्धनराय आदि थे। इस तरह गोपीगंज में एक प्रतिष्ठान में भाजपा नेता डा. आनंद मिश्रा ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घजीवी होने की कामना की। कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। -------------------

हर्षोल्लास के साथ मना प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

जासं, गोपीगंज (भदोही) : गणेश मंदिर कालीदेवी मोहाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। भाजपा नेता अजय कुमार शुक्ला ने प्रधानमंत्री को दीर्घजीवी होने की कामना की। गणेश मंदिर बाबा रघुनाथ दास कुटिया परिसर में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर माखन जायसवाल,जितेंद्र गुप्ता,वीरेंद्र पाण्डेय, मोहित ऊमर,सीताराम जायसवाल, शंकराचारी दुबे, संजय गुप्ता, संतोष मोदनवाल आदि थे। इसी तरह नगर के मीरजापुर तिराहे से हनुमान जी भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर नागेंद्र सिंह,महेंद्र पाठक, अखिलेंद्र सिंह बघेल चिटू आदि थे।

chat bot
आपका साथी