वृद्धजनों में संग सीओ ने मनाया जन्मदिन

जासं गोपीगंज (भदोही) वृद्धजनों संग खुशी साझा कर क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने वृद्धाश्रम में अपना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 07:23 PM (IST)
वृद्धजनों में संग सीओ ने मनाया जन्मदिन
वृद्धजनों में संग सीओ ने मनाया जन्मदिन

जासं, गोपीगंज (भदोही) : वृद्धजनों संग खुशी साझा कर क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाया। आधुनिकता से दूर होकर अपना जन्मदिन मनाने सीओ भदोही प्रयांक जैन पत्नी शिखा जैन व स्वजनों संग शनिवार को अचानक आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछकर हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर आश्रम में जीवन निर्वाह कर रहे वृद्धजनों की आंखे नम हो गई। स्वजनों से दूर रहने वाले वृद्धजनों ने सीओ के जन्मदिन पर बधाई देकर लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उपहार, फल व मिष्ठान भी वितरित कर वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रदोष कुमार, संजू देवी, राजन पंडा व सुरेश सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी