दो के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जासं भदोही क्षेत्र के रामरायपुर निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:55 PM (IST)
दो के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
दो के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

जासं, भदोही : क्षेत्र के रामरायपुर निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेत से काम कर लौटते समय चौरी रोड पूरेश्याम निवासी दो लोग उसे जबरन राघोपुर मार्ग स्थित एक अहाते में लेकर चले गए। इस दौरान उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके पुत्र की पिटाई भी की गई। शोर गुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों भाग खड़े हुए। शहर कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद राजकुमार श्रीवास्तव सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी