प्राकृतिक खेती के चुनौतियों व लाभ पर किया मंथन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में के प्रांगण में नीति आयोग के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:45 PM (IST)
प्राकृतिक खेती के चुनौतियों व लाभ पर किया मंथन
प्राकृतिक खेती के चुनौतियों व लाभ पर किया मंथन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में के प्रांगण में नीति आयोग के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्राकृतिक खेती (जीवामृत पर आधारित) आयोजित तकनीकी सत्र में चुनौतियों व लाभ पर मंथन किया गया। केंद्र पर जुटे किसानों को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत खेती पर आधारित वक्तव्य का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

लाइव प्रसारण में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने प्राकृतिक खेती की दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में वैश्विक उष्मा के प्रभाव को कम करने पर वक्तव्य साझा किया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती पर किए गए प्रयोग और अनुभव पर चर्चा की। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक कृषि प्रसार डा. एके सिंह प्राकृतिक खेती में आने वाली चुनौतियों के साथ उसके लाभ के बारे में भी अवगत कराया। केंद्र पर हुई गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने किसानों को विविध जानकारी दी। केंद्र के विषय विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के संदर्भ में अपने विचार साझा किए। इस मौके पर केंद्र के डा. आरपी चौधरी, डा. मनोज पांडेय, डा. गोविद कुमार चौधरी, सर्वेश बरनवाल, धनंजय प्रसाद सिंह सहित श्यामधर सिंह, जीसी त्रिपाठी, ओंकारनाथ उपाध्याय आदि किसान थे।

chat bot
आपका साथी