भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर की सफाई

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने गु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:16 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर की सफाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर की सफाई

जागरण संवाददाता, महराजगंज (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने गुरुवार को औराई ब्लाक क्षेत्र के परानापुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर साफ-सफाई करने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीशंकर मिश्र ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि सफाई रखने से तमाम बीमारियां तक स्वत: ही दूर हो जाया करती हैं। सभी को स्वच्छता के प्रति गंभीर होना चाहिए। इस मौके पर आलोक मिश्र, सुशील मिश्र, सतीश, राघवेंद्र दुबे, अनिल पांडेय, दीपक तिवारी व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी