लोकतंत्र को समाप्त करना चाह रही भाजपा

समाजवादी पार्टी औराई विधानसभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:22 PM (IST)
लोकतंत्र को समाप्त करना चाह रही भाजपा
लोकतंत्र को समाप्त करना चाह रही भाजपा

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : समाजवादी पार्टी औराई विधानसभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक गुरुवार को औराई में हुई जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बालविद्या विकास यादव कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जिसे बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। कहा कि सपा सरकार ही सभी वर्ग को समान रूप से सम्मान दिया जाता है। सबके विकास व सम्मान के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने पर जोर दिया। बैठक में केशनारायण यादव, हृदय नारायण प्रजापति, राजेश सोनकर, जगदीश यादव, सलाऊद्दीन अंसारी, गुलाब यादव, इजहार अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी