रेमडेसिविर के लिए इंतजार करते रहे भाजपा विधायक, नहीं मिली सीएमओ

(भदोही) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि उनके विधायक को भी आसानी तरीके से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:23 PM (IST)
रेमडेसिविर के लिए इंतजार करते रहे भाजपा विधायक, नहीं मिली सीएमओ
रेमडेसिविर के लिए इंतजार करते रहे भाजपा विधायक, नहीं मिली सीएमओ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि उनके विधायक को भी आसानी तरीके से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मुख्यमंत्री, लोकसभा उपाध्यक्ष एम.वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य भारत सरकार, नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि वह शाम छह बजे से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने के लिए कोशिश करते रहे। आखिरकार पौने दो घंटे बाद 7.45 बजे उनसे मुलाकात हुई। इसके बाद भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया। चेताया कि यदि मरीज को कुछ हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य और जिला प्रशासन की होगी।

भाजपा विधायक ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि चकबीरा शुकूलपुर निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला जीवन दीप अस्पताल में भर्ती है। उनके लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता है। इसके लिए वह शाम छह बजे सीएमओ से मिलने पहुंच गए थे। काफी जद्दोजहद के बाद 7.45 बजे संपर्क हो पाया। इसके बाद भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर जीवनदीप की पर्ची भी टैग किया है।भाजपा विधायक को ट्वीट किए जाने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी खुद रेमडेसिविर इंजेक्शन की मानीटरिग करने लगीं हैं।बगैर उनकी संस्तुति इंजेक्शन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

----------------

विधायक जिस समय आए थे उस समय कोविड-19 को लेकर डीएम के साथ मीटिग चल रही थी। बीच मीटिग में ही उनसे बात हो गई थी। फार्मासिस्ट को बुलाकर रात 11 बजे रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलाया गया। शासन से मिले इंजेक्शन का उपयोग सरकारी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए किया जाता है।

डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ भदोही।

chat bot
आपका साथी