सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश को कर दिया खोखला

जागरण संवाददाता घोसिया(भदोही) औराई स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:21 PM (IST)
सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश को कर दिया खोखला
सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश को कर दिया खोखला

जागरण संवाददाता, घोसिया(भदोही): औराई स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मीरजापुर नगर के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम हो रहा है। इस दौरान दूर-दूर से आए प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है। हम और आप सब लोग मिलकर इस जंग को जीतना चाहते हैं। यूपी में भाजपा की सरकार चाहते हैं। भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने काम किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए बहुत कम है। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मुन्ना, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, चंदूलाल चंद्राकर, शिवसागर मिश्रा, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र दुबे, हौसला प्रसाद पाठक, राजेश सरोज आदि थे।

chat bot
आपका साथी