भाजपा जिलाध्यक्ष का आडियो वायरल, गरमाई सियासत

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव का एक बार फिर आडि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:39 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष का आडियो वायरल, गरमाई सियासत
भाजपा जिलाध्यक्ष का आडियो वायरल, गरमाई सियासत

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव का एक बार फिर आडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां तक की प्रधानमंत्री के ट्वीटर एकाउंट पर भी शेयर कर दिया गया है। आडियो में वह एक महिला को फटकार लगा रहे हैं। बालिका दिवस पर इस तरह का मामला सामने आमने पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

दरअसल, जखांव गांव निवासी तिवारी बिद और विनोद प्रजापति के बीच संपत्ति विवाद है। विनोद प्रजापति के बड़े पिता को कोई संतान नहीं थे। उनके तीन बेटियों में दो से तिवारी बिद ने बैनामा करा लिया है। इसी आधार पर वह विनोद के पुराने मकान पर भी कब्जा करना चाह रहा था। गांव का मामला होने के कारण जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पार्टी में समझौता करा दिया था। इसी मामले को लेकर एक महिला चौपाल के नाम पर गोपीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही से मिलकर एक दूसरे समझौते पर दस्तखत करा लिया। मामला संज्ञान में आते ही जिलाध्यक्ष ने उसके मोबाइल फोन पर ही फटकार लगाने लगे। महिला ने फटकार लगाने का आडियो वायरल कर दिया। इसके पहले चौरी के अस्पताल के मामले में भी आडियो वायरल हो चुका है। अध्यक्ष ने बताया कि मामले में समझौता करा दिया गया था। अनाधिकृत रूप से महिला बीच में आकर तीसरी बहन पर दबाव बना रही थी। गरीब प्रजापति परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी