भारत माता की निकली भव्य पूजन यात्रा, लगे जयकारे

जागरण संवाददाता महाराजगंज (भदोही) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:40 PM (IST)
भारत माता की निकली भव्य पूजन यात्रा, लगे जयकारे
भारत माता की निकली भव्य पूजन यात्रा, लगे जयकारे

जागरण संवाददाता, महाराजगंज (भदोही) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में भारत माता की भव्य पूजन यात्रा रविवार को महराजगंज बाजार में निकाली गई। यात्रा में शामिल आरएसएस, भाजपा कार्यकर्ताओं तिरंगा व पार्टी का ध्वज लेकर बाजार का भ्रमण किया।

भरोसगंज से यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। नागरिकों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। संघ के जिला प्रचारक डा. सुरेश ने बताया कि आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व आजादी को अच्छुण बनाए रखने की भावना जागृत करने को यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के बाद आयोजित उत्सव कार्यक्रम में लोगों को आजादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यात्रा में श्रीकांत दुबे, जिला संयोजक मुकेश मंगलम, मुकेश, कमलेश, लक्ष्मीशंकर मिश्र चंद्रमा, आशीष दुबे, सुशील मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी