मास्टर एथलेटिक्स में शिक्षकों ने झटके आठ स्वर्ण पदक

राजधानी लखनऊ के नादर्न रेलवे स्टेडियम चारबाग में 24 व 25 फरवरी को आयोजित 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शिक्षक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण सहित कुल 17 पदक पर झटक लिया। भदोही जनपद को सर्वाधिक पदक महिला शिक्षिकों ने वाक रेस में दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:42 PM (IST)
मास्टर एथलेटिक्स में शिक्षकों ने झटके आठ स्वर्ण पदक
मास्टर एथलेटिक्स में शिक्षकों ने झटके आठ स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राजधानी लखनऊ के नादर्न रेलवे स्टेडियम, चारबाग में 24 व 25 फरवरी को आयोजित 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शिक्षक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण सहित कुल 17 पदक पर झटक लिया। भदोही जनपद को सर्वाधिक पदक महिला शिक्षिकों ने वाक रेस में दिलाया।

प्रतियोगिता के दौरान 50 से ऊपर के आयु वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई की प्रधानाध्यापिका आरती गुप्ता व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेम्हईपुर की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने स्वर्ण पदक जीता तो ममता सिंह ने गोला एवं डिस्कस थ्रो में दो रजत पदक, 40 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में इब्राहिमपुर कि शिक्षिका डा. रत्ना गुप्ता ने पांच किमी वाक रेस में स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर रेस में कांस्य पदक, सरिता बरनवाल ने लंबी कूद में रजत पदक एवं गोला थ्रो में कांस्य पदक, अखिलेश कुमार मौर्य ने हैमर थ्रो में स्वर्ण एवं पोल वाल्ट में रजत पदक, अशोक कुमार गुप्ता 800मी. दौड में कांस्य पदक हासिल किया।

35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में अमृता गुप्ता ने पांच किमी वाक रेस में स्वर्ण पदक, एकता श्रीवास्तव 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया तो 50 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में राजेंद्र प्रसाद बिद ने 5000 मी. दौड में स्वर्ण पदक, 55 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में वीरेंद्र कुमार ने गोला फेंक में रजत पदक व 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सम्हई के प्रधानाध्यापक मजीदुल्ला खां ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को कर्नल अरविद झा स्पो‌र्ट्स काउंसिल भारत सरकार के लीगल एडवाइजर व लखनऊ कैंट के विधायक राजेंद्र त्रिपाठी ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के खेल सचिव राजेंद्र प्रसाद बिद ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी