दो घंटे तक बंद रहेगा ज्ञानपुर-भदोही मार्ग

जासं ज्ञानपुर (भदोही) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर दो घंटे तक ज्ञानपुर-भदोही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:33 PM (IST)
दो घंटे तक बंद रहेगा ज्ञानपुर-भदोही मार्ग
दो घंटे तक बंद रहेगा ज्ञानपुर-भदोही मार्ग

जासं, ज्ञानपुर (भदोही): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर दो घंटे तक ज्ञानपुर-भदोही मार्ग बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि आमजन की सुविधा को लेकर 24 अक्टूबर को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक गोपीगंज की ओर से भदोही जा रहे वाहनों को दुर्गागंज तिराहे से लखनो तिराह मार्ग से शहीद सुलभ उपाध्याय चौराहे पर निकला जाएगा। इसी तरह भदोही की ओर से जा रहे वाहनों को जोरई के रास्ते दुर्गागंज तिराहे पर निकाला जाएगा। इस बीच किसी भी वाहन का नगर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

chat bot
आपका साथी