स्टेशन पर छा जाता अंधेरा, सुविधाओं को तरस रहे यात्री

जागरण संवाददाता सुरियावां (भदोही) रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:46 PM (IST)
स्टेशन पर छा जाता अंधेरा, सुविधाओं को तरस रहे यात्री
स्टेशन पर छा जाता अंधेरा, सुविधाओं को तरस रहे यात्री

जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन पर सवार होते हैं। मुंबई सहित अन्य महानगरों की ट्रेनों का ठहराव होता है लेकिन सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था सुचारु न होने से रात में अंधेरा छा जाता है। पांच वर्ष पहले स्टेशन का जीर्णोंद्धार कर प्लेटफार्म निर्माण कर टीनशेड भी सुसज्जित ढंग से लगाया गया है। लेकिन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर स्थिति बदहाल है। स्टेशन पर आने वाले यात्री पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रत्येक माह विभाग को अच्छी आय के बावजूद भी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी उदासीन हैं। उत्तर रेलवे के वाराणसी-जंघई रेलखंड पर स्थित नगर का स्टेशन व्यवस्थाओं को लेकर उपेक्षा का शिकार है। स्टेशन पर कुल दो प्लेटफार्म है लेकिन एक केवल एक लगा है। गर्मी और उमस में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती। समस्याओं को लेकर कई बार यात्रियों से शिकायत भी की गई। बावजूद इसके सुविधा बहाल नहीं हो सकी। प्रकाश व्यवस्था सुचारु न होने से रात में ट्रेन से उतरने व सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इसी का फायदा उठाकर उचक्के भी घटना को अंजाम देते हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त है। क्षेत्रीय यात्रियों ने जरूरी सुविधा व व्यवस्थाएं सुचारु किए जाने की मांग की है।

---------

क्षतिग्रस्त टीनशेड पर नहीं पड़ रही नजर

- स्टेशन के जीर्णोंद्धार में दोनों प्लेटफार्म पर टीनशेड लगाया गया था। दो वर्ष पहले पेड़ की डाल गिरने से शेड क्षतिग्रस्त हो गया। उसे ठीक करने के लिए कई बार क्षेत्रीय लोगों ने रेल अधिकारियों को पत्रक देकर शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके ठीक नहीं किया गया। बारिश होने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी