फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता महाराजगंज (भदोही) महंगी लागत से खाद-बीज क्रय कर लगायी गई धान की फसल को जलजमाव के चलते बर्बाद होते देख किसानों व नागरिकों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। औराई ब्लाक क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास जमा हुए किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। पानी निकासी की आवाज उठाते हुए कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे। औराई ब्लाक के महाराजगंज सहित तितराही पटखौली विक्रमपुर सनदौली बसंतापुर लक्ष्मणा उमरहां वैदेही व कई अन्य गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत में बारिश का पानी जमा हुआ है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से धान की तैयार फसल पूरी तरह से जलमग्न है। इससे किसान कटाई तक नहीं कर पा रहे है। किसानों व प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना रहा कि एक तरफ धान की फसल को काटने की समस्या बनी हुई है तो दूसरी तरफ गेहूं की बोआई पर भी संकट मंडरा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 04:54 PM (IST)
फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, महाराजगंज (भदोही) : महंगी लागत से खाद-बीज क्रय कर लगायी गई धान की फसल को जलजमाव के चलते बर्बाद होते देख किसानों व नागरिकों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। औराई ब्लाक क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास जमा हुए किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। पानी निकासी की आवाज उठाते हुए कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।

औराई ब्लाक के महाराजगंज सहित तितराही, पटखौली, विक्रमपुर, सनदौली, बसंतापुर, लक्ष्मणा, उमरहां, वैदेही व कई अन्य गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत में बारिश का पानी जमा हुआ है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से धान की तैयार फसल पूरी तरह से जलमग्न है। इससे किसान कटाई तक नहीं कर पा रहे है। किसानों व प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना रहा कि एक तरफ धान की फसल को काटने की समस्या बनी हुई है तो दूसरी तरफ गेहूं की बोआई पर भी संकट मंडरा रहा है। कहा कि नेशनल हाईवे के दोनों तरफ खेतों में पानी लगा है। रेललाइन के दक्षिणी तरफ दोहरीकरण कार्य के चलते पानी निकासी की व्यवस्था ठप हो गई है जिससे किसानों के खेत में पानी लगा हैं। आरोप मढ़ा कि इस संबंध में कई बार तहसील स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो किसान सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन में राजकुमार मिश्रा, रामश्रृंगार यादव, उमाशंकर पाठक, मुन्ना गुप्ता, विजय गुप्त, अमृतलाल राय, किसकुमार राय, महानंद पाठक, राजेश्वरी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें।

chat bot
आपका साथी