आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भटकते रहे स्वास्थ्यकर्मी

डीघ विकास क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केन्द्र न खुलने से टीकाकरण करने आई स्वास्थ्य कर्मी और महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। डीघ विकास क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र द्वितीय की कार्यकत्री शिमला यादव के पास आंगनबाड़ी केन्द्र की चाभी थी। लेकिन वह शनिवार को टीकाकरण के दिन सुबह केंद्र पर नहीं पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:08 AM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भटकते रहे स्वास्थ्यकर्मी
आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भटकते रहे स्वास्थ्यकर्मी

जासं, गोपीगंज (भदोही) : डीघ विकास क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र न खुलने से टीकाकरण करने आई स्वास्थ्य कर्मी और महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। डीघ विकास क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र द्वितीय की कार्यकत्री शिमला यादव के पास आंगनबाड़ी केन्द्र की चाभी थी। वह शनिवार को टीकाकरण के दिन सुबह केंद्र पर नहीं पहुंची। जिससे टीकाकरण करने आई एएनएम राशमनी चक्रवर्ती, आशा और टीकाकरण कराने आई दर्जनों गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को चेहल्लुम पर्व होने की वजह से विद्यालय बन्द था जिससे अन्य किसी स्थान पर बैठने की भी व्यवस्था न हो सकी। इस संबंध में  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ की टीम आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जिले में आई है। जिसके कारण केंद्र बंद रहा होगा। 

chat bot
आपका साथी