एंबुलेंस कर्मियों का जारी रहा आंदोलन

जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) एंबुलेंस कर्मियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:36 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों का जारी रहा आंदोलन
एंबुलेंस कर्मियों का जारी रहा आंदोलन

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : एंबुलेंस कर्मियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। नगर के गुलाब धर मिश्र इंटर कालेज मैदान में जुटे 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। आह़्वान किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन से समझौता नहीं किया जाएगा। जीवन दायनी स्वास्थ विभाग कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की सेवा समाप्ति की साजिश चल रही है। निजी सेक्टर से संचालित एंबुलेंस कंपनी बदलने की योजना चल रही है। नई कंपनी अधिकृत किए जाने पर कर्मियों को भी बदलने की संभावना है। यह नीति अगर सफल हो गई तो कर्मियों के सामने भुखमरी का संकट छा जाएगा। चेताया कि मांग के मुद्दे पर शीघ्र निर्णय न लिए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सर्वजीत तिवारी, अरविद कुमार, अश्वनी, रामबाबू, भूपेंद्र, वीरेंद्र प्रताप, राजेश आदि थे।

--------

यह रही प्रमुख मांगे

- कंपनी बदले पर उनकी सेवा कायम रखी जाए।

- कोरोना महामारी अग्रणी भूमिका निभा रहे एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी व्यवस्था से मुक्त कर नियमित किया जाए।

- कोरोना काल में शहीद हुए आश्रित के परिवार को बीमा राशि 50 लाख और सहायता राशि सरकार की तरफ से भुगतान किया जाए।

- कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए।

- एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नियमित किया जाए।

- कर्मियों को राजकीय कर्मचारियों के बराबर सुविधा प्रदत्त की जाए।

chat bot
आपका साथी