कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी

जासं ऊंज (भदोही) क्षेत्र के कुरमैचा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके चत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:19 PM (IST)
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी

जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के कुरमैचा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके चतुर्वेदी ने किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी। शनिवार को आयोजित गोष्ठी में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट व रोग के उपचार को लेकर लोगों को जागरुक किया। कृषि वैज्ञानिक मनोज पांडेय ने किसानों को मशरूम की खेती कर अधिक मुनाफा की विधि बताया। कहा कि 100 लीटर पानी में 15 किलो भूसा लेकर भीगो दें। इसके पहले उसमें आवश्यक दवाओं से उपचारित करें। 18 से 20 घंटे तक भिगोने के बाद छानकर छाया में फैला दें। जब उसमें से पानी टपकना बंद हो जाता है तब उसमें मशरूम के बीज डालकर के उसे प्लास्टिक के थैले में भर दें। 10 से 15 दिन के अंदर जब वह ठोस हो जाएगा तो उसमें छोटा-छोटा अंकुरण निकलने लगेगा। पालीथिन खोलकर अलग-अलग पटरी पर रख दें। सप्ताह भर के भीतर पौधे निकलने पर जब मशरुम की तीन इंच व्यास की छतरी होने पर उसका प्रयोग किया जा सकता है। गोष्ठी में राजेंद्र प्रताप सिंह, गामा सिंह, छोटन सिंह, डा. घनश्याम तिवारी व धर्मराज बिद आदि थे।

chat bot
आपका साथी