कृषि वैज्ञानिको ने दी भावभीनी विदाई

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डा. राजेंद्र प्रसाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने भावभीनी विदाई दी तो उनके साथ बिताए गए पल को अविष्मरणीय बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 04:38 PM (IST)
कृषि वैज्ञानिको ने दी भावभीनी विदाई
कृषि वैज्ञानिको ने दी भावभीनी विदाई

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डा. राजेंद्र प्रसाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार को केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने भावभीनी विदाई दी तो उनके साथ बिताए गए पल को अविष्मरणीय बताया गया।

वैज्ञानिकों ने प्रभारी को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की। कहा कि वह हमेशा अपने सहकर्मियों का एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन करते रहे। जिसे भूल पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। उधर प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने सहकर्मियों के मिले सहयोग की सराहना की। इस मौके पर डा. आरपी चौधरी, डा. एके चतुर्वेदी, डा. जीके चौधरी, डा. रेखा ¨सह, धनंजय ¨सह, वीवी दीप्तिकार आदि थे। (जासं)

chat bot
आपका साथी