परिक्रमा के बाद श्रद्धालुओं ने मंडप में किया प्रवेश

जासं गोपीगंज (भदोही) प्राचीन दुर्गा मंदिर पर चल रहे शतचंडी यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:44 PM (IST)
परिक्रमा के बाद श्रद्धालुओं ने मंडप में किया प्रवेश
परिक्रमा के बाद श्रद्धालुओं ने मंडप में किया प्रवेश

जासं, गोपीगंज (भदोही) : प्राचीन दुर्गा मंदिर पर चल रहे शतचंडी यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने मंडप परिक्रमा की। इस दौरान जयकारे भी लगते रहे। परिक्रमा के उपरांत यज्ञाचार्य पंडित राकेश भार्गव के मंत्रों के बीच यजमानों ने विधि विधान के साथ मंडप में प्रवेश किया। पंचांग पूजन व वैदिक अनुष्ठान के साथ मंडप में बनाई गई सभी वेदियों में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। धार्मिक आयोजन में अग्नि मंथन के बाद यजमानों ने हवन में आहुति दी। यज्ञाचार्य के कहा कि बड़े ही सौभाग्य से मनुष्य को मानव तन की प्राप्ति होती है। सात जन्मों का सौभाग्य जब जीवन में जुड़ता है तब मानव जीवन मिलता है। जीवन के एक भी पल को व्यर्थ गंवाने के बजाए हर पल भगवान की भक्ति करते हुए जीवन को आगे बढ़ाने की जरूरत होती है। इसी से ईश्वर की प्राप्ति होती है। भगवत भक्ति से ही मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा ने यज्ञ मंडप की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। यज्ञ में क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी