राजन को मिली कांग्रेस की कमान

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने लगातार चार अध्यक्ष बदले। इस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:38 PM (IST)
राजन को मिली कांग्रेस की कमान
राजन को मिली कांग्रेस की कमान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने लगातार चार अध्यक्ष बदले। इस बार शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश महासचिव रहे राजेंद्र कुमार दुबे राजन पर भरोसा जताया है। शु्क्रवार को देरशाम जिलाध्यक्ष की सूची आते ही इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा तो शनिवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि राजन के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

लोकसभा चुनाव के डा. नीलम मिश्रा को पद से त्यागपत्र देने के बाद कांग्रेस से राकेश मौर्य, देवनरायण यादव और माबूद खां को जिलाध्यक्ष बनाया था। माबूद खां को जिलाध्यक्ष बने करीब एक साल हुए थे कि शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर जनपद के नेतृत्व में बदलाव कर दिया। पार्टी संगठन में सक्रिय योगदान को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने जनपद के जुझारू एवं कर्मठ नेता छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार दुबे कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कांग्रेस के छात्र संगठन, युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में जुटे रहे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पहले प्रदेश सचिव फिर महासचिव बनाया उसके बाद मिशन 2022 की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। राजन को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेसजनों सहित जनपद के छात्रों, युवाओं में व्यापक हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव डा धीरेंद्र पांडेय, डा. देवेंद्र नाथ दुबे, पूर्व जिला पंचायत सुरेश चंद मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी,प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दुबे,सुरेश तिवारी, दीपक पांडेय आदि ने खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी