कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

भदोही तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार से तहसील में व्याप्त भ्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:48 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:48 PM (IST)
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भदोही : भदोही तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार से तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। न्यायिक कामकाज ठप कर उपजिलाधिकारी कोर्ट के बाहर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारियों पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण करने की मांग की। चेताया कि जब तक अधिकारियों को हटाया नहीं जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बार अध्यक्ष प्रसन्न कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं हैं लेकिन इन दिनों दोनों अधिकारियों के शह पर इसमें वृद्धि हो गई है। वादकरियों व दूरदराज से आए जरूरतमंदों का कोई भी काम बिना पैसा लिए नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को बिना धन वसूली के आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर मनोज कुमार, इंद्रदेव मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार मौर्य, कमलेश कुमार चंद्रेश राय आदि थे। अधिवक्ता हर समय हड़ताल पर रहते थे। इससे वादकारियों को दिक्कत होती थी। पीड़ितों के हित में देखते हुए जब कोर्ट चलाने का प्रयास किया गया तो अधिवक्ता तरह-तरह के आरोप लगाने लगे हैं। भ्रष्टाचार की यदि शिकायत है तो उसे लिखित दें। जांच कर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

योगेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी भदोही।

chat bot
आपका साथी